Single -Use-Plastics सिगंल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के अभियान की शुरूआत की उत्तरप्रदेेश बीेजपी ने





लखनऊ 01 अक्टूबर 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सिगंल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया। भाजपा महात्मा गांधी जी जयंती पर कल 02 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त भारत का अभियान प्रारम्भ कर रही है। जिसमें प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का अभियान भी प्रारम्भ होगा। पदयात्राओं का नेतृत्व सांसद व जनप्रतिनिधि करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय का निरीक्षण करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को कार्यालय से बाहर किया और भविष्य में इसके उपयोग न करने की शपथ दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश की जनता से प्लास्टिक मुिक्त का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण संवर्धन की दिशा में आम जनमानस को आगे आने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारियों को आत्मसात करते हुए महात्मा गांधी की जंयती 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त भारत अभियान प्रारम्भ करने जा रही है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि स्वच्छता या पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान तब तक सार्थक नहीं हो सकते, जब तक यह लोगों के स्वभाव में समाहित नहीं हो जाते। भाजपा जनमानस के कर्तव्य बोध के साथ अपने नैतिक उत्तरदायित्व का पालन करते हुए जनांदोलन के रूप में सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण संवर्धन जैसे जन सरोकार के विषयो को लेकर महात्मा गांधी जी की जयंती से प्रारम्भ करके पदयात्रा के माध्यम से जनता की बीच पहुंचेगी। भाजपा स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे अभियानों को जन-गण के मन में समाहित करने के लिए प्रत्येक लोकसभा में 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगी।
इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्यप्रकाश जी उपस्थित रहे।