यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली के हजारों छात्रों ने ली शपथ

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कई बरसों से यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रखा है और वर्ष में कई बार स्वयं सांकेतिक श्रमदान कर यमुना स्वच्छता में रुचि रखने वालों का हौसला बढ़ाते रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ कई सामाजिक संस्थाओं और प्रतिष्ठित लोगों का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहा है। इस वार उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठत 30से अधिक स्कूलों के हजारों छात्रों का साथ मिला है।
प्रतिष्ठित स्कूल समूह, इन्द्रप्रस्थ स्कूल सर्वोदय एवं दिल्ली सर्वोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स से जुड़े लगभग 40 विद्यालयो ने आज सोनिया विहार के यमुना तट पर स्वच्छ यमुना कैम्पेन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हजारों बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी पहुँचे जिन्होंने स्वच्छ यमुना अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेकर पहुँचे हजारों बच्चों को प्लास्टिक मुक्त दिल्ली अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलायी श्री मनोज तिवारी ने हजारों बच्चों के साथ यमुना तट पर स्वच्छता के लिए सांकेतिक श्रमदान किया और बच्चों के साथ सामूहिक चित्र खिंचवा कर उनका हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर इन स्कूल समूह संस्थाओं की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति अरोड़ा श्रीमती अलका कपूर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अजय महावर जोन चेयरमैन प्रवेश शर्मा निगम पार्षद सुषमा मिश्रा नीता विष्ट मास्टर सत्यपाल सिह मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. यू.के. चैधरी, पूर्व विधायक कपिल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कराहना, जिला मंत्री ठाकुर बृजेश सिंह, मंडलाध्यक्ष अनुपम पांडे, मास्टर सत कुमार, राज कुमार झा, जितेंद्र राणा डॉक्टर यज्ञ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित हजारों छात्रों, अध्यापको, प्रधानाचार्यों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि जीवन दायिनी यमुना के बगैर दिल्ली का इतिहास अधूरा है। दिल्ली के करोड़ों लोगों की प्यास बुझाने के लिए यमुना का जीवन्त रहना हम सब के लिए आवश्यक है। जो यमुना वजीराबाद बैराज से पहले निर्मल अविरल बहती है वो इससे आगे प्रशासनिक उदासीनता के पाप से मैली हो जाती है और दिल्ली की प्यास बुझाकर जीवन देने वाली यमुना का पानी इतना जहरीला हो जाता है कि लोगों में कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन जाता है इसलिए स्वच्छ यमुना सिर्फ बच्चों का नहीं हम सब का अभियान है और हम सब की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
मनोज तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को हमने अपने जीवन में अपनी मजबूरी बना लिया है। लेकिन यही वस्तुएँ उपयोग के बाद जब कचरा बनकर यहाँ वहाँ बिखेर दी जाती हैं तो उपजाऊ भूमि बंजर और भूजल जहरीला हो जाता है उसका असर हमारे जीवन पर इस कदर दिखाई दे रहा है। इसके कैमिकल के प्रभाव और जहरीले भूजल से कई गंभीर बीमारियां न सिर्फ हमें खोखला कर रही हैं बल्कि जानलेवा साबित हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से जीवन की रक्षा के लिए प्लास्टिक के बहिष्कार का अभियान शुरू किया और हजारों बच्चों ने जब इसे अपना अभियान मान लिया है तो स्वाभाविक रूप से इन बच्चो के परिवार भी इस अभियान से जुड़ेंगे और अभियान की सफलता के बाद पर्यावरण एवं हजारों प्राणों की रक्षा हो सकेगी और अभियान को सफल बनाने में दिल्ली के हजारों बच्चे ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
--