शाह के कार्यक्रम में बदलाव 4 जनसभा की जगह तीन होंगी

8 October, 2019, 9:03 pm

रोहतक। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को लेकर  बदलाव किया गया है। यह बदलाव केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते किया गया है। पहले अमित शाह की प्रदेश में 9 अक्टूबर को कैथल, बरवाला, लोहारू और महम में चार जनसभाएं होनी थी लेकिन अब अमित शाह बुधवार को तीन जनसभाएं ही करेंंगे। ये जनसभाएं कैथल लोहारू और महम में होंगी। बुधवार को अमित शाह प्रदेश में करीब  चार घंटे हुंकार भरेंगे। उनकी तीन जनसभाएं 12,30 बजे कैथल से शुरू होकर महम में 4 तक चलेंगी। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे। उस दिन टोहाना में रतिया टोहाना और नरवाना विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। जबकि दोपहर एक बजे पंचकूला में कालका और पंचकूला विधानसभा की संयुक्त रैली होगी। इसके बाद ढाई बजे वे करनाल पहुंचेंगे। जहां वे करनाल इंद्री असंध और नीलोखेडी विधानसभाओं को कवर करते हुए रैली करेंगे। शाम 4 बजे वे बादशाहपुर पहुंचेंगे। जहां गुरूग्राम  बादशाहपुर पटौदी और बादली विधानसभा के कार्यकतार्ओं को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।  इस बार भाजपा प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा गया है। इनमें करीब 18 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। वहीं भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम भी प्रदेश में हैं।

कैथल में पहली जनसभा

जानकारी  के अनुसार अमित शाह हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 12,30 बजे कैथल पहुंचेंगे। शाह यहां के हुडा ग्राउंड सेक्टर.19 में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे यहां करीब 12,35 से 1,20 बजे तक रुकेंगे। शाह कैथल जिले की तीन विधानसभाओं कैथल से प्रत्याशी लीलाराम गुर्जर, पूंडरी से वेदपाल एडवोकेट और गुहला से रवि तारावाली के लिए हुंकार भरेंगे।

लोहारू में दूसरी जनसभा

कैथल में जनसभा करने के बाद इसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बहल अनाजमंडी लोहारू में करीब 2,10 बजे पहुंचेंगे और वे यहां करीब 2,55 बजे तक दो विधानसभाओं भिवानी और तोशाम के लिए जनसभाएं करेंगे। भाजपा ने भिवानी से जेपी दलाल और तोशाम से शशि रंजन परमार को मैदान में उतारा है।

महम में तीसरी जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार को ही महम की अनाजमंडी में तीन विधानसभाओं महम, कलानौर और गडी सांपला किलोई के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके यहां पहुंचने का समय 3,20 बजे रखा गया है और यहां 4,05 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने महम से शमशेर खरकडा, कलानौर से रामअवतार वाल्मीकि और गडी.सांपला.किलोई से सतीश नांदल को उम्मीदवार बनाया है।