प्रिंस चार्लस गुरू के दरवाजे पर

नई दिल्ली, 13 नवंबरः इंगलैंड के शहज़ादे प्रिंस ऑफ वेल्ज़ प्रिंस चार्लस आज गुरुद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक हुए और उन्होंने लंगर हॉल में जाकर लंगर की सेवा भी कीदिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका, स. कुलवंत सिंह बाठ, परमजीत सिंह चंडोक व अन्यों ने प्रिंस चार्लस को सिरोपा दे कर सम्मानित किया और श्री साहिब(किरपान) भेंट की।
इस बारे में जानकारी देते हुए स. सिरसा ने बताया कि प्रिंस चार्लस प्रिंस आफ वेल्ज़ आज गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में नतमस्तक हुए। उनके साथ भाई महिंद्र सिंह यू.के वाले व अन्य शख्सियतें भी थीं।
उन्होंने बताया कि प्रिंस चार्लस ने गुरु हरिकृष्ण साहिब के इस स्थान के बारे मे जानकारी हासिल करने में बहुत दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने भारी गिनती में संगत की मौजूदगी और उनके लिए लंगर तैयार करने व बांटने की प्रक्रिया जानने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने लंगर हाॅल में जा कर स्वंय प्रशादे बनाने की सेवा भी की।