नेता सदन तिलक राज कटारिया ने किया कई ब्लाक में टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन |

शालीमार बाग,25दिसंबर।उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन तिलक राज कटारिया ने बुधवार को वार्ड-63 के 4 अलग-अलग ब्लॉकों में टॉयलेट ब्लॉक का उद्घाटन किया। सभी उद्घाटन क्षेत्रीय लोगों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शालीमार बाग़ की बीक्यू मार्किट, एजी मार्किट, एडी मार्किट, तथा बीएन वेस्ट एवर बैक मार्किट में बनाये गए ये सभी टॉयलेट आधुनिक रूप में बनाये जाएँगे , जो दिखने में बिल्कुल साफ होंगे और महिला के लिए अलग तथा पुरूष एवं विक्लांग के लिए अलग होंगे ।
अपने संबोधन में नेता सदन तिलक राज कटारिया ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम युद्ध स्तर पर काम कर रहा हैं। हर वार्ड को धीरे-धीरे गंदगी मुक्त बनाया जा रहा है और क्षेत्र की सुंदरता को बनाये रखने के लिए पौधे लगाये जा रहे है।"
उन्होंने कहा कि "हमने क्षेत्र की जनता से वार्ड-63 उत्तरी दिल्ली नगर निगम का सबसे बेहतर वार्ड बनाने का वादा किया था। उन्हीं वादों को पूरा करते हुए आज हमारे ब्लॉक में वो सभी सुविधाएं है, जो एक आदर्श वार्ड में होता हैं। हमारे वार्ड के सभी पार्काें का सौंदर्यरण किया जा रहा है। सभी पार्काें में हाई मास्ट लाईटे लगाई गई हैं। ओपन जिम लगवाए गए हैं । बच्चों के लिए प्ले स्टेशन बनवाये तथा क्षेत्रों के लिए एक 8000 पुस्तकों की लाईब्रेरी भी बनाई गई है। इसके अलावा भी नालियो व सड़कों का नवीकरण किया जा रहा है। अत्याधुनिक टॉयलेट ब्लॉक बनाये गए है।"