रंधावा को कैबिनेट मंत्री से बर्खास्त कर आपराधिक पर्चा रजिस्टर्ड कर गिरफ्तार करना चाहिए : चुघ

29 December, 2019, 9:45 pm

चंडीगढ़ - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने बयान जारी कर कहा की  पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रांधवा ने पहली पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का मजाक उड़ाते हुये उनकी तुलना कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ करने को घोर अपराध और ना कबीले माफ़ी वाले अपराध के लिए कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सख्त कारवाई कर आपराधिक पर्चा रजिस्टर्ड कर गिरफ्तार करना चाहिए | 

चुघ ने कहा की दिल्ली में फोटोग्राफी प्रदर्शनी दौरान श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीरे देख रांधवा द्वारा गुरु साहिब बारे निरादर भरी टिप्पणियां बेहद निदंनिय है | उन्होंने कहा की एक तरफ गुरु साहिब का 550वें प्रकाश पर्व के जशन मनाते हुये शिक्षाओं को पुरे विश्व में पहुंचाया जा रहा है | वहीं ,कांग्रेसी नेता पहली पातशाही बारे अपमानजनक टिपण्णीयां कर गुरु साहिबान का मजाक उड़ा रहे है |

चुघ ने कहा की इस घिनौनी हरकत ने नानक नाम लेवा संगत की भावनाओं को तार तार कर दिया है | उन्होनें कहा की ऐसे मंदबुद्धी वाले कांग्रेसी मंत्री रांधवा के खिलाफ सख्त पुलिस कारवाई होनी चाहिये व आपराधिक पर्चा रजिस्टर्ड कर गिरफ्तार करना चाहिये | इस सबंध में उन्होंने कहा की पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिख कर गुरु साहिबान के प्रति ऐसी घिनौनी टिपण्णी करने वाले मंत्री रांधवा को बर्खास्त करने की मांग की |