CAA नागरिकता संशोधन अधिनियम को समझाने में जोर-शोर से जुटी बीजेपी

लखनऊ 20 जनवरी 2020, नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान के अन्र्तगत गोरखपुर में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम ने कहा था कि शरणार्थियों की रक्षा करना चाहिए। महर्षि अरविंद ने कहा था कि इस युग का उत्थान सबसे बड़ा पुण्य है देश के साथ गद्दारी सबसे बड़ा पाप। प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से देश का उत्थान हो रहा है, आज युग परिवर्तन का दौर चल रहा है। भारत की साख दुनिया में ताकत बनकर उभर रहा है और नजीर बना है। पहला 5 वर्ष गाँव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, नौजवान एवं समाज कल्याण के लिए रहा जबकी दूसरा 5 वर्ष राष्ट्रीय व जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का। मुगलों व अंग्रेजों द्वारा देश विभाजन की त्राषदी आज भी भारत की जनता झेल रही है।
नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत के किसी नागरिक के विरोध में नहीं है यह कानून नागरिकता देने का है नागरिकता लेने का नहीं। सन् 1955 में पंडित नेहरू के कार्यकाल में बने कानून में संशोधन को लेकर कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही है। विपक्ष का कृत्य चीरहरण जैसा है दुष्प्रचार व आगजनी के द्वारा देश का चीरहरण हो रहा है, विपक्ष का आचरण गैर जिम्मेदाराना है। हम सब मौन नही रह सकते हैं। यह कानून कांग्रेस का पाप है, जिसका परिमार्जन उसे खुद करना चाहिए था लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस को जहां प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहिए था वहां वह लोगों को गुमराह कर रही है। दरअसल कांग्रेस सपा के साथ मिलकर वामपंथ की उस सिद्धांत पर कार्य करने का प्रयास कर रही है, जिसमें यह कहा जाता है कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो वह सच हो जाता है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम लोगों के बीच जाएं और नागरिकता कानून से देश को होने वाले फायदे के बारे में बताएं।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू काश्मीर की धारा 370 के लिए बलिदान हो गए। देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर ने कहा था कि धारा 370 अलगाववाद की जननी है। धारा 370 को कश्मीर के अन्दर कांग्रेस ने छल से लागू किया था। उसको समाप्त करने की मांग 1952 से उठ रही थी। किसी भी सरकार की हिम्मत नहीं थी की उसे समाप्त कर सके। इसे खत्म करने की हिम्मत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिखाई है। धारा 370 नहीं होती तो किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं थी कि वे कश्मीरी पण्डित को कश्मीर से बेदखल कर सकते।
योगी ने कहा कि अब तो हमारी सेना भी यह भी कहने लगी है कि जिस दिन सरकार आदेश करेगी पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। इसके पीछे मोदी सरकार की मंशा नए भारत के निर्माण की है, जिस दिशा में वह काफी आगे बढ़ चली हैं। इसी का नतीजा है कि आज अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति में भारत से मध्यस्थता की उम्मीद पूरी दुनिया कर रही है। योगी ने लोगों से अपील की कि वह सीएए को लागू करने के लिए मोदी जी का अभिनंदन पोस्टकार्ड भेजकर करें। इसे लेकर मौन रहना भी राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन है।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जीवन देश के लिए समर्पित है। वे परिवार को त्याग कर समाज के लिए निकले हैं। उन्होंने देश व प्रदेश को अपना परिवार समझा है। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश हुआ है। सीएए भारतीयता के विजय की अभिव्यक्ति है। यह कानून दूसरे देशों के अल्पसंख्यक पीड़ितों के लिए बनाया गया है, किसी भारतीय को नागरिकता से बेदखल करने के लिए नहीं। उन्होंने उन मुस्लिम युवाओं और मौलानाओं का अभिनंदन किया, जिन्होंने कानून को समझा और इसका समर्थन किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संक्षिप्त किंतु बड़े ही मार्मिक व भावपूर्ण ढंग से कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि पार्टी मेरी माँ है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता वन्देमातरम, तिरंगे व भारत माता के लिए समर्पित होता है। पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। पार्टी पवित्र है। व्यक्ति से नारजगी हो सकती है पार्टी से नहीं। उन्होंने 3 बातों का आह्वान किया कि पहला अपने बच्चों से कभी गुटखा मत मंगाना, दूसरा माता-पिता के चरणों मे बैठना और तीसरा पत्नी पर कभी हाथ मत उठाना। नेहरू ने कहा था मुझे हिन्दू नहीं कहना गधा कह लेना। कांग्रेस के पिछले 10 वर्ष के शासन में शंकराचार्य की गिरफ्तारी करवाई, इन्द्रिरा गांधी ने करपत्री जी के आन्दोलन पर गोलियां चलवाकर सैकडों साधुओं को मरवाया। राजीव गांधी के शासन में सिखों का नंरसंघार हुआ। कांग्रेस ने हिन्दुओं को आंतकवादी तक कहा। रामसेतु और राम के अस्तित्व को काल्पनिक कहा। सपा-बसपा शासन में गुण्डगर्दी जमकर चलती थी। योगी आदित्यनाथ जी के आने के बाद उनकी गुण्डई की दुकान बंद करा दी गई है। सपा-बसपा का परिवार आंकठ भ्रष्टाचार में डूबा था। यादव और दलितों का अगर कहीं सम्मान है तो वह भाजपा में है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने रैली में आये गोरखपुर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, आगन्तुकों, मीडियाकर्मियों का स्वागत भाषण किया तथा संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह, काशी व गोरखपुर क्षेत्र संगठन मंत्री रत्नाकर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय, सांसद रवि किशन शुक्ला, सांसद रविंद्र कुशवाहा, सांसद कमलेश पासवान, सांसद विजय दूबे, सांसद प्रवीण निषाद, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक गण फतेह बहादुर सिंह, विमलेश पासवान, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, जन्मेजय सिंह, महिला आयोग उपाध्यक्ष पूर्व मेयर अंजू चैधरी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।