कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केजरीवाल को धोखेबाज़ों का प्रमुख बताया
4 February, 2020, 6:58 pm
.jpg)
Broadcast Mantra
नई दिल्ली, 4 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली का दावा करने के खोखले दावे की निंदा करते हुए कहा कि वह धोखेबाज़ों का मास्टर है जिसका काम झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करना है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने दिल्ली चुनाव में ध्रुवीकरण का पत्ता खेलते हुए पूरे देश को शाहीन बाग़ में उलझा दिया और अपने विघटनकारी ऐजंडे से भारत की बुनियाद को ही तबाह कर दिया है।
केजरीवाल पर बोलते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि आप नेता सस्ती बिजली मुहैया करवा कर और मोहल्ला क्लीनिक खोल कर कोई बड़ा कीर्तिमान स्थापित नहीं कर रहा क्योंकि कांग्रेस शासित राज्यों में सभी मुख्यमंत्री यह सब कुछ पहले से ही कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को दिल्ली में नौजवानों के लिए नौकरियों के कितने मौके पैदा किये संबंधी पूछते हुए कहा, ‘‘कुछ लोग ज़रूर इन मुफ़्त कामों से खुश होंगे परन्तु वह बताएं कि दिल्ली की तरक्की और विकास के लिए उसने असली क्या काम किया है? बच्चों के लिए नौकरी के साधन पैदा करने के लिए क्या काम किया?
कैप्टन अमरिन्दर सिंह जो हरी नगर में कांग्रेसी उम्मीदवार सुरिन्दर सेतिया के हक में सार्वजनिक मीटिंग को संबोधन कर रहे थे, ने कहा कि वास्तव में दिल्ली में पिछले पाँच सालों में से कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में 11 लाख नौजवानों को नौकरी दी गई।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली को आर्थिक और औद्योगिक विकास की ज़रूरत है। उन्होंने दुख के साथ कहा कि आप और भाजपा की आपसी लड़ाई में दिल्लीवासियों के हितों को तिलांजलि दी गई जो दिल्ली में कांग्रेस के शासन के दौरान बहुत तरक्की हुई थी, अब वह पिछले पाँच सालों से विकास को तरस रही है। उन्होंने कहा कि सिफऱ् कांग्रेस ही दिल्ली का विकास कर सकती है और देश को मज़बूत और एकजुट रख सकती है।
भाजपा पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहीन बाग़ से चुनाव में ध्रुवीकरण का पत्ता खेला जा रहा है परन्तु भाजपा अपनी इस चाल में सफल नहीं होगी क्योंकि लोगों को वास्तविकता पता लग गई है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पूरा देश शाहीन बाग़ बन गया है और देश भर में सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के खि़लाफ़ रोष प्रदर्शन हो रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यूनिवर्सिटियों में बेचैनी है, विद्यार्थी पूरे देश भर में सडक़ोंं पर उतरे हुए हैं और उन पर गोली चलाई जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि यह वह भारत नहीं है जिसके लिए बलिदान दिए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की विघटनकारी राजनीति जिसने देश को कमज़ोर किया है, के विपरीत कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही देश को मज़बूत किया है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि असम में 19 लाख लोगों को एन.आर.सी. में शामिल किया गया। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या इन सभी को अपने बनाए नजऱबंद कैंपों में रखा जायेगा?’’ उन्होंने यह भी पूछा कि वह सभी लोग कहाँ जाएंगे जिनको ग़ैर नागरिक समझा जा रहा है? इसके बाद मीडिया कर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केजरीवाल सिफऱ् रिहायशी उपभोक्ताओं के एक हिस्से को सब्सिडी पर बिजली दे रहा है जिस पर 1600 से 1700 करोड़ रुपए ख़र्च आ रहा है जबकि मेरी सरकार समाज के सभी वर्गों को बिजली सब्सिडी पर 9000 से 10,000 करोड़ रुपए ख़र्च कर रही है। वह सिफऱ् रिहायशी ग्राहकों के एक हिस्से को सब्सिडी दे रहा है जबकि व्यापारिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार रिहायशी उपभोक्ताओं को 1700 करोड़ रुपए की बिजली सब्सिडी दे रही है और मतदान के मौके पर यह राशि बढक़र 2600 करोड़ रुपए हो गई जोकि फिर भी पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का यह सिफऱ् एक चौथाई हिस्सा बनता है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में हम एस.सी., बी.सी. और बी.पी.एल. वर्ग के 21 लाख उपभोक्ताओं, 14 लाख किसानों, 1.50 लाख औद्योगिक उपभोक्ताओं पर हर साल बिजली सब्सिडी पर 9000 से 10,000 करोड़ रुपए ख़र्च रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में व्यापारिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली के रेट पंजाब से डेढ़ गुणा अधिक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में व्यापारिक उपभोक्ता 11 से 12 रुपए तक प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीद रहा है जबकि पंजाब में यही रेट 7-8 रुपए प्रति यूनिट है। इसी तरह दिल्ली में औद्योगिक उपभोक्ताओं को 10-11 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिल रही है जबकि पंजाब में यह रेट 5-7 प्रति यूनिट है।
दिल्ली में कांग्रेस कितनी सीटें जितेेगी, इस संबंधी भविष्यवाणी करने से न करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में मज़बूत पोजि़शन में है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आप की हवा सिफऱ् कल्पित है जैसे कि पंजाब में 2017 के दौरान थी जहाँ कि उनको इतनी हवा के बावजूद सिफऱ् 20 सीटें मिली थीं। उन्होंने हरी नगर से सेतिया की जीत का पूरा दावा किया।
सार्वजनिक रैली के दौरान अपने संबोधन में ए.आई.सी.सी. की जनरल सचिव आशा कुमारी ने कहा कि आप और भाजपा की आपसी लड़ाई में दिल्ली अनाथ हो गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को दिल्ली संबंधी कोई फिक्र नहीं और दोनों को सिफऱ् अपने निजी हित प्यारे हैं। शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली ने विकास के नए शिखरों को छूआ था जिनको आप और भाजपा ने मिट्टी में मिला दिया।
रैली को पंजाब के विधायकों अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग और कुलबीर सिंह ज़ीरा ने भी संबोधन किया।
इसके बाद कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कालकाजी हलके में कांग्रेसी उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा के हक में रोड़ शो भी निकाला जिसके दौरान स्थानीय लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला।