#INDIAN NATIONAL CONGRESS सोशल मीडिया पर 28 को कांग्रेस का" स्पीक अप इंडिया" अभियान

27 May, 2020, 4:41 pm

नई दिल्ली, 27मई।कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार लोगों  को राहत देने की उसकी बात पर  ध्यान नहीं दे रही है  इसलिए पार्टी ने गुरुवार को जनता की आवाज  सरकार तक पहुंचाने के लिए " स्पीक अप इंडिया " अभियान चलाने का निर्णय लिया है  । इस अभियान में   पचास लाख से ज्यादा कार्यकर्ता  हिस्सा लेंगे 

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने  कहा कि  इस अभियान के तहत  कांग्रेस के कार्यकर्ता  विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से  केंद्र सरकार  तक अपनी बात पहुंचाएंगे ।   हम   केंद्र से आग्रह करेंगे कि वो जनता की आवाज सुने .  यह अभियान  गुरुवार 28  मई को सुबह  11  बजे शुरू होगा  और 2  बजे तक चलेगा

श्री माकन ने कहा  कि यह जनता की आवाज है,  और इस अभियान के जरिए हम   प्रवासी मजदूरों को सम्मान के साथ  उनके गांव तक पहुंचाए । इस अभियान के तहत केन्द्र  सरकार से यह भी अनुरोध किया जाएगा  कि वह गरीबों को तत्काल 10000 रूपए  की सहायता दी जाए .  इसके अलावा गरीब लोगों को हर महीने 7500 रूपए मिलने चाहिए   ताकि लोग आर्थिक संकट से बाहर निकल सके  श्री माकन ने कहा कि इस अभियान से लोगों को  अपनी आवाज उठाने में मदद मिलेगी  और यदि सरकार गरीबों को मदद देती है  ऐसे छोटे-मोटे कारोबार चलाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी  उन्होंने कहा कि मनरेगा की सीमा 200  दिन तक बढ़ाई जानी चाहिए  ताकि गांव में गरीब को राहत मिल सके  उन्होंने कहा इस अभियान में कांग्रेस के  कार्यकर्ता जुड़ेंगे