शिरोमणी अकाली दल की मजबूती से घबराये विपक्षी दल: कालका

25 July, 2020, 7:56 pm

नई दिल्ली 25 जुलाई2020:  दिल्ली के अलग अलग वार्डों से लोगों का शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने का सिलसिला निरन्तर जारी है जिसे देखकर विपक्षी दल घबरा गये हैं ऐसा कहना है दल के दिल्ली स्टेट अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका का।
पिछले कई दिनों से दिल्ली के अलग अलग वार्डों से लोग अकाली दल में शामिल हो रहे है उसी कड़ी में आज पहाड़गंज वार्ड से 250 से अधिक लोग अकाली दल में शामिल हुए।  दिल्ली स्टेट अकाली दल के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने सभी को पार्टी में शामिल कराते हुए कुछ गणमान्य लोगों को विशेष पद देकर सम्मानिन्त भी किया।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के पहाड़ गंज वार्ड से सदस्य अमरजीत सिंह पिंकी द्वारा इन लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा गया है। इस मौके पर दिल्ली कमेटी सदस्य भुपिन्दर सिंह भुल्लर, विक्रम सिंह रोहिणी, बिबेक सिंह माटा, गगनदीप सिंह बिन्दरा भी मौजूद रहे