बीबी रणजीत कौर पुनः स्त्री अकाली दल दिल्ली स्टेट की अध्यक्ष बनी

29 July, 2020, 7:41 pm

नई दिल्ली, 29 जुलाईः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व स्त्री अकाली दल दिल्ली स्टेट की अध्यक्ष बीबी रणजीत कौर को पार्टी ने फिर से अध्यक्ष बनाया है।
स्त्री अकाली दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी जगीर कौर द्वारा रणजीत कौर की पार्टी प्रति की जा रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए फिर से दिल्ली स्टेट स्त्री विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रणजीत कौर को फिर से अध्यक्ष बनाये जाने पर स्त्री विंग की सभी महिलाओं में खुशी की लहर है। बीबी रणजीत कौर ने कहा कि वह आभारी है बीबी जगीर कौर का और पार्टी की सीनीयर लीडरशिप का जिन्होंने उन्हें मान सम्मान देते हुए सेवा दी है। उनहोने कहा कि वह पूरी मेहनत के साथ और भी अधिक बढ़-चढ़ कर सेवा को निभाएंगे और 2021 की दिल्ली कमेटी चुनावों और 2022 के पंजाब विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेगे।