प्रणब मुखर्जी के निधन पर  पूरा देश शोकाकुल

31 August, 2020, 10:30 pm

नई दिल्ली,31 अगस्त ।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पूर्व राष्ट्रपति  प्रणव मुखर्जी के निधन पर  आज गहरा शोक व्यक्त किया है  श्री कोविंद ने   ट्विटर पर  अपने संदेश में कहा  पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के  स्वर्गवास के बारे में सुनकर  हृदय को आघात पहुंचा  उनका देहावसान  एक युग की समाप्ति है।

  श्री प्रणब मुखर्जी के परिवार  मित्रों  और सभी देशवासियों के प्रति  मैं गहन  शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।  उन्होंने कहा कि  असाधारण विवेक के धनी  भारत रत्न  श्री मुखर्जी के व्यक्तित्व में  परंपरा और आधुनिकता का  अनूठा संगम था।

  पांच दशक के अपने शानदार सार्वजनिक जीवन में  अनेक उच्च पदों पर आसीन रहते हुए  भी वे हमेशा  जमीन से जुड़े रहे  अपने सौम्य  और मिलनसार स्वभाव के कारण  राजनीतिक क्षेत्र में  वे सर्वप्रिय थे । राष्ट्रपति ने कहा  भारत के प्रथम नागरिक के रूप में  उन्होंने लोगों के साथ जुड़ने  और राष्ट्रपति भवन से लोगों की निकटता  बढ़ाने के  सजग प्रयास किए  उन्होंने राष्ट्रपति भवन के द्वार  जनता के लिए खोल दिए  राष्ट्रपति के लिए  महामहिम शब्द का प्रचलन  समाप्त करने का उनका निर्णय  ऐतिहासिक  है ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से पूरा देश दुखी है  और उन्होंने राष्ट्र के विकास पथ पर  एक अमिट छाप छोड़ी है  वह उत्कृष्ट विद्वान  एक राजनीतिज्ञ  राजनीति  और समाज के सभी वर्गों में  पर संक्षिप्त रहे  दशकों के राजनीतिक  जीवन के दौरान  श्री मुखर्जी ने  प्रमुख आर्थिक  और रणनीतिक मंत्रालयों में  लंबे समय तक योगदान दिया  वह एक उत्कृष्ट सांसद थे  जो बेहद मुखर थे  और मजाकिया स्वभाव के भी थे