नड्डा ने नई टीम की घोषणा की 12 उपाध्यक्ष 8 महामंत्री बनाए गए

नई दिल्ली,26 सितंबर। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद बेहद ताकतवर राम माधव,दक्षिण भारत के चेहरा मुरलीधर राव,डॉ अनिल जैन , सरोज पांडे को हटा दिया गया हैं भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपनी पार्टी की नई टीम की घोषणा की जिसमें 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 8 राष्ट्रीय महामंत्री एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री13 राष्ट्रीय मंत्री और एक कोषाध्यक्ष होंगे.
श्री नड्डा ने मोर्चा संगठनों के प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही 23 लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है विधायक रमन सिंह , श्रीमति वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद राधामोहन सिंह, विजयंत जय पांडा, रघुवर दास, मुकुल राय ,सांसद रेखा वर्मा, अन्नपूर्णा देवी, भारती बेन शियाल , अब्दुल्ला कुट्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं ।
सांसद भूपेंद्र यादव अरुण सिंह दुष्यंत कुमार गौतम दिलीप से किया कैलाश विजयवर्गीय श्रीमती डी पुरंदेश्वरी विधायक सिटी रवि और तरुण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है श्री बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री संगठन तथा श्री वी सतीश सौदान सिंह और शिव प्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री होंगे पार्टी ने राष्ट्रीय मंत्री पद पर विनोद तावड़े विनोद सोनकर विशेश्वर ढूंढो सत्य कुमार सुनील देवधर अरविंद मेनन हरीश द्विवेदी श्रीमती पंकजा मुंडे ओम प्रकाश धुर्वे अनुपम हजरा डॉक्टर नरेंद्र सिंह श्रीमती विजय रहटकर और श्रीमती अलका गुर्जर को नियुक्त किया है श्री राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं