दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी द्वारा गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया

नई दिल्ली 17 जनवरी: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक द्वारा आज साहिब ए कमाल सरबंस दानी दशम पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर सजाया गया । इसकी शुरूआत प्रातः 11 बजे गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से आरंभ होकर षंकर रोड, पटेल नगर, राजा गार्डन, तिलक नगर होता हुआ फतेह नगर जेल रोड पर समाप्त हुआ।
दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिन्दर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर सहित समुह पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित बड़ी गिनती में संगतों ने नगर कीर्तन में भाग लिया एवं गुरु ग्रन्थ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आर्शीवाद प्राप्त किया।
नगर कीर्तन की विषेषता यह थी कि सिवाये गुरु साहिब की सवारी वाली गाड़ी के नगर कीर्तन में कोई गाड़ी शामिल नहीं हुई एवं सारी संगत पैदल ही सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए समुचे नगर कीर्तन में शामिल हुई। इस मौके पर महिलाओं के जत्थों के इलावा शब्दी जत्थों ने गुरु की इलाही बाणी के कीर्तन किये एवं संगत के समुचे रास्ते में गुरु सवारी पर फूलों की बारिश की। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की।
कोरोना महामारी के बाद पहली बार दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने समुह सिंह सभाओं के सहयोग से संगत की मांग पर नगर कीर्तन सजाया।
डिब्बी
गुरुद्वारा रकाबगंज के लंगर हाल का नाम भाई रणधीर सिंह लंगर हाल रखा गया
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी ने अखण्ड कीर्तनी जत्थे द्वारा आई मांग पर गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में बने लंगर हाल का नाम भाई रणधीर सिंह लंगर हाल रखा गया। इस नाम से लंगर हाल का नामकरण कमेटी अध्यक्ष मनजिन्दर सिंह सिरसा, महासचि हरमीत सिंह कालका एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर सः सिरसा ने कहा कि अंग्रेज हकूमत ने जब गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की दीवार को गिराना चाहा तो भाई रणधीर सिंह ने जबर जुल्म का डटकर विरोध किया था। भाई साहिब के योगदान को हमारी आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।