स्नो फ़ेस्टिवल त्रिलोकनाथ योर एवं गोंदला में लामोई का उत्सव  हर्षोल्लास से मनाया गया।

5 March, 2021, 6:12 pm

शिमला, 5 मार्च।फ़ेस्टिवल ऑफ फ़ेस्टिवल के अंतर्गत आज गोंदला में लामोई के साथ, त्रिलोकनाथ में  योर उत्सव भी आरंभ हुआ है। उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि यहाँ की कई  सांस्कृतिक परम्परायें अति प्राचीन हैं। इस दौरान उन्होंने  विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले योर परम्परा को पुनर्जीवित होने का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि पूजा पाठ के।अनुष्ठान के साथ इसमें  पारम्परिक लोक नृत्य का भी आयोजन किया जाता है।

योर उत्सव की विशेषता है कि इसमें बर्फ़ का 8 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया जाता है,  और पारम्परिक भेषभूषा में मुखौटा पहनकर प्रकृति की पूजा की जाती है। इलाके में अच्छे फसल व खुशहाली   की कामना की जाती है। योर उत्सव शिव की पूजा से सम्बंधित है ।वही लोगो का कहना कि योर उत्सव सदियों से मनाते आ रहे है।  प्राकृतिक आपदाओं से छुटकारा पाने के लिये हर साल योर उत्सव मनाते आ रहे है।इसमें पारम्परिक  पूजा के साथ सभी देवताओं का आह्वान किया जाता है। त्रिलोकनाथ का योर शीतऋतु की विदाई व वसन्त के आगमन का वही द्योतक है। अच्छी फ़सल के लिए भी इसमें प्रार्थना की जाती है

उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि  'स्नो फेस्टिवल'  के माध्यम से समृद्ध सांस्कृति जो लुप्त हो रही थी उन्हें पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है और घाटी की समृद्ध संस्कृति व त्योहारों को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है जिसके लिये अधिक से अधिक होम स्टे रजिस्टर किया जा रहा है, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। 23 मार्च को होमस्टे संचालन पर एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।