Omkareshwar Darshan : राहुल गांधी ने नर्मदा की आरती की, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए

25 November, 2022, 9:44 pm

खंडवा : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन था | शुक्रवार को राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे और मां नर्मदा के तट पर संध्या आरती की | राहुल गांधी ने यहां विशेष आरती करते हुए 20 मिनट पूजा अर्चना की नर्मदा के दोनों घाटों पर लोगों की भीड़ थी |

श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एक झलक देखने के लिए आए थे | राहुल गांधी , प्रियंका गांधी समेत सैकड़ों पद यात्रियों ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर नर्मदा घाट पर पंडितों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की | करीब 20 मिनट तक नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना हुई सभी ने आरती की और इस आरती में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पी सी शर्मा भी थे | आरती के बाद माँ नर्मदा को जल चढ़ाकर पूजा की इसके बाद सभी ने ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए |