‘#Brave_hearts_Of_Bharat’ विक्रम सम्पत की लोग नई किताब आजादी के दीवानों को समर्पित
26 November, 2022, 1:42 pm



इतिहास में बार-बार अनुसंधान की जरूरत होती है और मशहूर लेखक विक्रम सम्पत यही काम कर रहे हैं। शुक्रवार को विक्रम सम्पतव की नई किताब 'Braveheart of Bharat' का विमोचन केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया |
इस किताब में देश के 15 वीर योद्धाओं और वीरांगनाओं के बारे में जो देश के अलग-अलग हिस्सों से और काल खंडों से आते हैं। जिन्होंने बड़े साहस के साथ आक्रांताओं के साथ लड़ाई लड़ी और विजय भी हासिल की।
विक्रम सम्पत कहते हैं की हमारे इतिहास में जो वीर लुप्त हो गए हैं उन को उजागर करना है। इस पुस्तक में 15 लोग हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से आते हैं। इन सभी वीरों में एक ही समानता है कि उन्होंने आक्रांताओं के खिलाफ घुटने नहीं टेके। अपने देश के लिए देश की आजादी के लिए वह जीवन भर लड़ते रहे।
#vikramsampath