BJP ने जारी किया ’दिल्ली का लड़का’ क्रिएटिव बताएगा सच्चाई केजरीवाल की

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। दिल्ली की नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली का लड़का’ नाम का क्रिएटिव लॉन्च किया है ।
दिल्ली नगर निगम चुनाव कैॆपेन कमेटी प्रमुख आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पेड कैम्पैन के जवाब में भाजपा का यह क्रिएटिव कैम्पैन कार्टून है जो कि सभी दिल्लीवासियों को इस दिल्ली में पिछले आठ सालों में क्या हुआ है, उसका परिचय कराएगा। केजरीवाल सरकार के आठ सालों के निष्क्रिय एवं भ्रष्ट कार्यकाल का गवाह है यह दिल्ली का लड़का।
उन्होंने कहा कि अपने खोखले प्रचार से केजरीवाल पिछले आठ सालों से दिल्ली की जनता को धोखा देते आये हैं। इस लड़के ने यह भी देखा है कि दिल्ली के झुग्गी वासियों से किये वायदों के बावजूद केजरीवाल ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया है जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो भी वायदा किया है, उसे पूरा करके दिखाया है। झुग्गी में रहने वाले 3024 परिवारों को पक्के मकान की चाभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दी है, जिसका गवाह बना है यह दिल्ली का लड़का।
आशीष सूद ने कहा कि यह दिल्ली का लड़का कोरोना काल के दौरान उस दौर को भी देखा है जब सभी राजनीतिक दल के नेता अपने आप को घरों के अंदर बंद कर लिया था तो उस वक्त भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर घर-घर राशन, भोजन और मेडिकल सुविधाएं पहुंचाई। इतना ही नहीं इस दिल्ली के लड़के ने यह भी देखा है कि कैसे नगर निगम 15000 पार्कों का रखरखाव करता है।
उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 70 लाख मुफ्त वैक्सीन देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्लीवासियों को ना सिर्फ कोरोना जैसी महामारी से बचाया बल्कि मुफ्त राशन देकर ‘कोई भूखा ना सोए’ इस सोच को भी गंभीरता से लिया और इन सभी उपलब्धियों का गवाह बना दिल्ली वाला लड़का।
आशीष सूद ने कहा कि इस दिल्ली के लड़के ने भाजपा के मैन्यूफेस्टों को बेहतर तरीके से पढ़ा है और यह दिल्ली के हर गली में हर घर में मिलेगा और घर-घर जाकर यह भी बताएगा कि कैसे भाजपा ही है जो सिर्फ सेवा करती है और आगे भी करेगी जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ भ्रष्टाचार से मतलब है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लड़का बताएगा कि हर एक वीडियो में जेल के अंदर बंद सत्येन्द्र जैन के कारनामों को और यही दिल्ली का लड़का बताएगा कि जेल के अंदर मसाज कराना, जेल निरीक्षण को निर्देश देना, जेल के अंदर फल और महंगे समान खाना कौन से जेल मैन्यूअल में लिखा है।
आशीष सूद ने कहा कि यह दिल्ली का लड़का बताएगा कि केजरीवाल का KGF क्या है। यही सभी को बताएगा कि केजरीवाल का KGF यानि केजरीवाल गोल्ड फील्ड के रुप में मानते हैं जिसके मैनेजर हैं सत्येन्द्र जैन। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम के कार्यों को और केजरीवाल के खोखले वायदें को यह दिल्ली का लड़का घर-घर पहुंचाएगा।
#Delhi Ka Ladka'