संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन
18 August, 2018, 4:26 pm

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोफी अन्नान को उनके मानवीय कार्यों के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिला था।
18 अगस्त: संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। कोफी अन्नान को उनके मानवीय कार्यों के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिला था। अन्नान घाना राजनयिक थे, जो कि जनवरी 1997 से दिसंबर 2006 तक संयुक्त राष्ट्र के सातवें महासचिव रहे। वह कोफी अन्नान फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष थे, साथ ही नेल्सन मंडेला द्वारा स्थापित अंतरराष्ट्रीय संगठन 'द एल्डर' के अध्यक्ष थे।