BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की हमदाबाद के खड़िया-जमालपुर और खेड़ा के नदियाड में रोड शो

30 November, 2022, 8:57 pm

दिनांक: 30 नवंबर 2022, बुधवार :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज गुजरात में अहमदाबाद के खड़िया-जमालपुर और खेड़ा के नदियाड में विशाल रोड शो किया। राष्ट्रीय अयक्ष श्री नड्डा जी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पडा। हर तरफ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। भाजपा के झंडों, भारत माता की जय के नारों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के समर्थन में नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था।

रोड शो के सहारे चुनाव प्रचार में तेजी |

महिलाएं, बच्चे-बूढ़े, युवा – सभी लोग अपने–अपने घरों से निकलकर भारत मात की जय के जयकारे लगा रहे थे। सभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए उत्साहित रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनका उमंग और उत्साह देखने लायक था। कई जगह उन पर पुष्पवर्षा भी को गई।

भाजपा के रोड शो के दौरान माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता उत्साहित है, यह रोड शो में दिख रहा है। उनके जोश और भाजपा के प्रति प्यार और समर्थन से यह स्पष्ट होता है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही मिलेगा। जनता ने पहले से ही गुजरात विधान सभा चुनाव-2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

मोदी का अपमान नहीं सहेगा गुजरात |

श्री नड्डा ने जनता को गुमराह करने और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया और कहा कि गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत और कांग्रेस की एक और करारी हार तय है। आम आदमी पार्टी की तो वही दुर्दशा होगी जो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में हुई थी।

#BJP4Gujarat

#BJP_GUJARAT

#DeshGujarat

#@CMOGuj