21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

30 November, 2022, 11:14 pm

नई दिल्ली : 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा| हरियाणा में 3 दिन तक रहेगी। फिरोजपुर झिरका में मुंडका बॉर्डर पर 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 3 दिन हरियाणा में रहने के बाद 24 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में प्रवेश करेगी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे चरण में हरियाणा में दोबारा प्रवेश करेगी। हालांकि दूसरे चरण की यात्रा का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उदय भान और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हुए। इस बैठक में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई। महेंद्रगढ़ से एमएलए राव दान सिंह को भारत जोड़ो यात्रा का संयोजक बनाया गया है। 5 दिसंबर को चंडीगढ़ में भी एक बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी विधायक, पूर्व विधायक शामिल होंगे।

राजस्थान से हरियाणा को सौंपा जाएगा यात्रा का फ्लैग ऑफ सेरेमनी

कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी 21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करेंगे। सुबह 7:00 बजे फिरोजपुर झिरका मैं मुंडका गांव पर शोभायात्रा का फ्लैग राजस्थान से हरियाणा को सौंपा जाएगा। यहां फ्लैग ऑफ सेरेमनी के बाद भारत जोड़ो यात्रा 16 किलोमीटर चलकर फिरोजपुर झिरका की अनाज मंडी में पहुंचेगी। यहां विश्राम करने के बाद नसीराबाद से यात्रा 10 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बडकली चौक पर पहुंचेगी बताया जा रहा है कि यहां राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि यह अभी तय नहीं हुआ है। 21 दिसंबर को यात्रा का रात्रि ठहराव अकेडा गांव में होगा

 

#भारत जोड़ो यात्रा

#भारत_जोड़ो_यात्रा

#bharatjodoyatra

#bharatjodoyatratoday

#bhupendrahooda

#congrss

#haryanacongress

#dipenderhooda

#incharyana