दक्षिण कोरिया की एक महिला YouTuber से एक व्यक्ति ने की छेड़खानी

1 December, 2022, 4:15 pm

कथित तौर पर दक्षिण कोरिया की एक महिला YouTuber को मंगलवार रात मुंबई की सड़क पर एक व्यक्ति द्वारा परेशान और छेड़छाड़ किया गया था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को मुंबई के खार इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, “मुंबई पुलिस के खार पुलिस स्टेशन ने खार पश्चिम के अधिकार क्षेत्र में एक कोरियाई महिला (विदेशी) के साथ हुई घटना में स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस संबंध में, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।