भारतीय गेमिंग बाजार के इस साल 2.6 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद
3 December, 2022, 2:35 pm


पिछले कुछ वर्षों में, भारत में ऑनलाइन गेमर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसमें मोबाइल गेमिंग समुदाय अव्वल है।
भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और तकनीकी प्रगति, स्मार्टफोन की पहुंच में वृद्धि और मोबाइल गेमिंग की पहुंच में आसानी इसकी लोकप्रियता के कारणो में योगदान दे रही है।
भारत के लगभग 60% ऑनलाइन गेमर्स 18 से 24 वर्ष की आयु के हैं। इस प्रकार, भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन गेमिंग बाजार है और देश में 560 मिलियन गेम उपयोगकर्ता हैं।
एशियाई खेलों में ईस्पोर्ट्स को शामिल करने के साथ, गेमिंग उद्योग एक ऐसे स्तर तक परिपक्व होने के लिए तैयार है जहां गेमर्स इसे पूर्णकालिक करियर के रूप में अपना सकते हैं।