वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं शामिल

पूरी दुनिया में भारतीयों का दबदबा कायम है। बड़ी कंपनियों के सीईओ हों या शीर्ष अरबपतियों की सूची... इन सभी में भारतीय शामिल हैं। इतना ही नहीं दुनिया की ताकतवर महिलाओं में भी भारतीयों का दबदबा कायम है। फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 2022 की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित छह भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर उन छह भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की वार्षिक सूची में जगह बनाई है। 36वें नंबर पर रहीं सीतारमण ने लगातार चौथी बार सूची में जगह बनाई है।
सूची में शामिल होने वाले अन्य भारतीय हैं:
रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक: 53)
एचसीएलटेक चेयरपर्सन
माधवी पुरी बुच (रैंक: 54)
सेबी अध्यक्ष
सोमा मोंडल (रैंक: 67)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष
किरण मजूमदार-शॉ (रैंक: 72)
बायोकॉन लिमिटेड और बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और संस्थापक
फाल्गुनी नायर
नायका के संस्थापक और सीईओ (रैंक: 89)
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार चौथे वर्ष फोर्ब्स द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई है। 2022 में उनकी रैंकिंग बढ़कर 36 हो गई
पहले पायदान पर कौन है?
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला बनकर उभरी हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें पहले स्थान पर रखा गया है। पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उर्सुला के नेतृत्व के अलावा उन्हें कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों के लिए पहले नंबर पर रखा गया है. पिछले साल अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने यह मुकाम हासिल किया था।