12 राज्यों में बदले गए राज्यपाल, रमेश बैंस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे

12 राज्यों में बदले गए राज्यपाल रमेश बैंस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।
मोदी सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में राज्यपालों को बदल दिया है।
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है की झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैंस महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे वह भगत सिंह कोश्यारी की जगह लेंगे।
वही लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर की जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे ब्रिगेडियर डॉक्टर बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल होंगे,बीजेपी के पूर्व सांसद सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
राष्ट्रपति द्वारा जारी बयान में कहा गया है की नियुक्तियां उस दिन से प्रभावी होंगी जिस दिन राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे।
जिन राज्यों में राज्यपालों का बदलाव हुआ।
1. विश्व भूषण हरिचंदन पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे ,अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनाए गए हैं ।
2. अनसूया उइके पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थी अब मणिपुर में राज्यपाल बनाकर भेजा गया है।
3. ब्रिगेडियर डॉक्टर बीडी मिश्रा पहले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल बनाकर भेजा गया है
4. ला गणेशन पहले मणिपुर के राज्यपाल थे उन्हें अब नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है
5.फागू चौहान पहले बिहार के राज्यपाल थे अब मेघालय के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है
6.राजेंद्र विश्वनाथ आज लेकर पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे आप बिहार भेजे गए हैं रमेश बैंस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है इससे पहले झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवा दे रहे थे
नये बनाए गए राज्यपाल
जस्टिस रिटायर रिटायर्ड अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल होंगे
गुलाबचंद कटारिया असम के नए गवर्नर होंगे
शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे
सीपी राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल बने हैं
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के नए राज्यपाल बनाए गए हैं
लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड केवल्य त्रिविक्रम परनाईक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं