रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा
25 August, 2018, 12:48 pm

हरियाणा, 25 अगस्त: रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। उनके साथ 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 25 अगस्त दोपहर 12 बसे से 26 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध होगी। यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक उपलब्ध होगी, जिसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल हैं।
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि गत वर्ष इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बस अड्डों पर भारी भीड़ जुट गई थी और इस बार भी रक्षाबंधन के दिन काफी लोगों द्वारा यात्रा करने की संभावना है। इसलिए, यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुविधा के मद्देनजर इस दिन अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी।