दिल्ली में पेट्रोल आज 48 पैसे महंगा, 79.99 रुपए हुआ रेट, कांग्रेस 10 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी
8 September, 2018, 11:55 am

नई दिल्ली, 8 सितंबर: पेट्रोल और डीजल शुक्रवार को और महंगे हो गए। दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में भी इतना ही इजाफा किया। यहां रेट 87.39 रुपए हो गया। ये अब तक की सबसे ज्यादा कीमतें हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने के विरोध में कांग्रेस 10 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी।
मेट्रो शहरों में गुरुवार को पेट्रोल में 16 से 20 पैसे और डीजल में 21 से 22 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने बुधवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन रेट बढ़ाए।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर | गुरुवार को रेट (रुपए/लीटर) | शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) | बढ़ोतरी |
दिल्ली | 79.51 | 79.99 | 48 पैसे |
मुंबई | 86.91 | 87.39 | 48 पैसे |
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर | गुरुवार को रेट (रुपए/लीटर) | शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) | बढ़ोतरी |
दिल्ली | 71.55 | 72.07 | 52 पैसे |
मुंबई | 75.96 | 76.51 | 55 पैसे |