स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित
26 September, 2018, 11:02 am

नई दिल्ली, 26 सितम्बर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को पानीपत के खंडरा निवासी जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित किया। नीरज ने कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था।
राष्ट्रपति ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और वर्ल्ड चैंपियन महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। साथ ही 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया। एशियन गेम्स के कारण राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह को इस बार 29 अगस्त से आगे बढ़ाकर 25 सितंबर को आयोजित किया गया।
सबसे पहले मीराबाई चानू को खेल रत्न प्रदान किया गया और उनके बाद विराट खेल रत्न बने। विराट सचिन तेंडुलकर (1997) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए।