पीएम मोदी ने ओडिशा को दी विकास की सौगात





पीएम नरेंद्र मोदी ओडि़शा के विकास को एक नई उड़ान दी है।उन्होंने भुवनेश्वर में आइआइटी कैंपस के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि ओडिशा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का हमारा संकल्प, एक अहम पड़ाव पर पहुंचा है। इसी के तहत 14 हजार करोड़ रुपये की अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं ओडिशा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आगामी दिनों में बरहमपुर में 1600 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च का भी काम शुरू होने वाला है। ओडिशा के नए संस्थान राज्य के पुरातन पहचान को मजबूत करेंगे। शिक्षा के साथ जनता के स्वास्थ्य पर भी केंद्र सरकार गंभीर है। इसी भावना के साथ खुर्दा-भुवनेश्वर में बने ईएसआइ अस्पताल का विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। आधुनिक अस्पताल को आज जनता के लिए समर्पित किया गया है। अब यह 100 बेड का बड़ा अस्पताल हो गया है। दूर दराज के गावों में, जंगलों में रहने वाले मेरे आदिवासी परिवार को इलाज के लिए भटकना न पड़े। आयुष्मान योजना के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का काम तेजी से चल रहा है। ओडिशा में स्वास्थ्य के साथ सड़क संपर्क का काम भी तेज गति से किया जा रहा है। राज्य के तमाम दुर्गम क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। तेल व गैस के क्षेत्र में ओडिशा का भविष्य उज्जवल है। ओडिशा पूर्वी भारत का पेट्रोलियम हब बनने जा रहा है। देश के हर घर तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने में तो हम सफलता के बहुत करीब हैं। अब पाइप के जरिए गैस पहुंचाने के लिए हमने व्यापक अभियान शुरू किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाइका नायकों को सम्मान देने के साथ ओडिशा की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने लाने का काम हमारी सरकार कर रही है। कटक जिला के ललितगिरी में म्यूजियम के उद्घाटन से ओडिशा के टूरिज्म उद्योग को शक्ति मिलेगी। केंद्र सरकार ओडिशा के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है, यह काम निरंतर जारी रहेगा। ओडिशा न्यू इंडिया के विकास का एक महत्वपूर्ण इंजन बने, इसके लिए हम सबको साथ मिलकर आगे बढ़ना है।
समर्पित भाव से काम करने का हमारा संकल्प आज एक और अहम पढ़ाव पर पहुंचा है। थोड़ी देर पहले 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अनेक प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। इन योजनाओं में उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, गैस, रोडऔर सांस्कृतिक महत्व की तमाम परियोजनाएं है। यह सारे प्रोजेक्ट्स ओडि़शा के विकास यहां के जन-जन के जीवन को आसान और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पायका के नायकों को सम्मान देने के साथ-साथ ओडि़शा की समृद्ध अध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने लाने का ध्यान भी दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार ओडि़शा के सम्पूर्ण विकास के लिए समर्पित है। ओडि़शा इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर जन-जन के विकास के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं।