वाराणसी में विशेष संपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वाराणसी में विशेष संपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
9 जून को उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह विशेष संपर्क अभियान में रहेंगे प्रवास पर
विशेष सम्पर्क अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 जून को वाराणसी महानगर में प्रवास पर रहेंगे।
विशेष सम्पर्क अभियान के प्रभारी के तौर पर प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य एवं त्रयम्बक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सम्पर्क अभियान में कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, भाषा, सामाजिक कार्यो सहित सभी विशेष क्षेत्रों के विशिष्ठ व्यक्तित्वों से सम्पर्क कर साफ नियत के साथ सही विकास की 4 वर्ष की मोदी सरकार की यात्रा का लेखा-जोखा पहुंचा रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा 09 जून को वाराणसी महानगर मंे प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय झांसी, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह बागपत, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल फतेहपुर एवं प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक औरैया जिले में 09 जून को प्रवास पर रहेंगे।