हरियाणा में बीजेपी ने दिखाया लोकसभा की दस सीटों पर दम हरियाणा में बीजेपी ने दिखाया लोकसभा की दस सीटों पर दम
.jpg)
|
|
||
करनाल से बीजेपी के उम्मीदवार संजय भाटिया सबसे अधिक 6,56,142 मतों से विजयी हुए जबकि रोहतक से अरविंद कुमार शर्मा सबसे कम 7503 मतों से जीत हासिल की।
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से रतन लाल कटारिया ने 7,46,508 मत प्राप्त करके कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार कुमारी शैलजा को 3,42,345 वोटों से हराया। कुमारी शैलजा को 4,04,163 वोट मिले। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से धर्मबीर ने 7,36,699 मत प्राप्त करके कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार श्रुति चौधरी को 4,44,463 मतों के अंतर से हराया। श्रुति चौधरी को 2,92,236 वोट मिले।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से कृष्ण पाल को 9,13,222 मत मिले जबकि कांग्रेस के अवतार सिंह भडाना को 2,74,983 वोट मिले। कृष्ण पाल ने अपने प्रतिद्वंदी को 6,38,239 वोटों से हराया। गुडग़ांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह को 386256 मतों के अंतर से हराया। राव इंद्रजीत सिंह को 8,81,546 और कैप्टन अजय सिंह को 495290 वोट मिले।
हिसार लोकसभा सीट से बृजेन्द्र सिंह ने 6,03,289 वोट प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला को 314068 मतों के अंतर से पराजित किया। दुष्यंत चौटाला को 2,89,221 वोट मिले। करनाल लोकसभा सीट से संजय भाटिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप शर्मा को 656142 मतों के अंतर से हराया। संजय भाटिया को 9,11,594 और कुलदीप शर्मा को 2,55,452 मत प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से नायब सिंह ने 6,88,629 मत प्राप्त करके कांग्रेस के निर्मल सिंह को 384591 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्मल सिंह को 3,04,038 वोट मिले। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से अरविंद कुमार शर्मा ने 5,73,845 वोट हासिल करके दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 7503 वोटों से हराया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 5,66,342 वोट हासिल हुए।
सिरसा लोकसभा सीट से सुनीता दुग्गल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अशोक तंवर को 309918 मतों के अंतर से हराया। सुनीता दुग्गल को 7,14,351 और अशोक तंवर को 4,04,433 वोट हासिल हुए। सोनीपत लोकसभा सीट से रमेश चन्द्र कौशिक ने 5,87,664 वोट हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को 164864 मतों के अंतर से पराजित किया। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को 4,22,800 वोट मिले