नींद व आराम त्याग कर जुट जाए कार्यकर्ता,भाजपा सरकार ने नई राजनीति संस्कृति को दिया जन्म- मनोहर लाल

29 June, 2019, 10:06 pm

रोहतक, 29 जून: मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से 75 प्लस के लक्ष्य को लेकर जनसम्पर्क अभियान में जूट जाने का आह्वïान किया है और कहा है कि विधानसभा चुनाव में तीन महीने का समय शेष है और इस समय अवधि में कार्यकर्ताओं को नींद व आराम को त्यागकर डटकर मेहनत करनी होगी। मुख्यमंत्री आज सिघांसन बैंक्वट हॉल में आयोजित पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव को चुनाव समझकर ही चुनाव मैदान में उतरना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ओवरकोन्फिडेंस होने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में उन्होंने उदाहरण देकर भी कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार से अति उत्साह नुकसान दायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोहराई नहीं है कि भाजपा के पक्ष में एक बेहतर वातावरण है। लेकिन हर चुनाव अपने आपमें एक अलग तरह का चुनाव होता है। विधानसभा चुनाव में प्रदेश से जुडे हुए विषयों को लेकर कार्य करना होगा। 

उन्होंने कहा कि यह बात भी सत्य है कि संगठन की मजबूती के मामलें में भाजपा ने दूसरें दलों को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। भाजपा का संगठन 1951 से कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता एकदम निपुण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 20 हजार बूथ है और अधिकांश बूथों पर पार्टी की इकाईयां गठित है जो शेष बचे है उनपर भी इकाईयां गठित की जानी है। संगठन से एक मशीनरी तैयार होती है और उसके माध्यम से ही एक-एक व्यक्ति तक पहुंचा जाता है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को और भी मजबूत बनाया जायेगा। लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में पहली बार पन्ना प्रमुख का प्रयोग किया गया और इसमें बड़ी सफलता मिली। प्रत्येक पन्ना प्रमुख को साठ मतदाताओं से सम्पर्क करना होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज्य सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं काफी लोकप्रिय हुई है और इन योजनाओं को लेकर समाज में उत्साह भी पैदा हुआ है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब राज्य सरकार ने क्षेत्रवाद, जातिवाद व वर्गभेद से उपर उठकर योजनाएं बनाई गई व लागू की गई। जबकि विपक्षी दलों ने सत्ता में रहते हुए जाति, धर्म व क्षेत्र के आधार पर बांटकर कार्य किये और अपना वोट बैंक खड़ा करने का प्रयास किया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने व्यवस्था मे बदलाव करके एक नई राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेद-भाव के विकास कार्य करवाये गये है। पंचायतों को पढ़ा लिखा बनाया गया है। उन्होंने उज्जवला आवास, आयुष्मान भारत व पारदर्शी तबादला नीति का भी जिक्र किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लोटिंग जनमत को भाजपा के पक्ष में स्थाई बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी के साथ जुड़ता है उसके सम्मान में कमी न छोड़ी जाये। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को आगाह किया कि भाजपा एक ऐसा दल है जिसमें उपर बैठा कार्यकर्ता नीचे वाले तक और नीचे वाला कार्यकर्ता उपर वाले पर पेनी नजर रखता है। इसलिए जो स्वार्थ लेकर पार्टी में आयेगा, उसकी जल्द ही पहचान हो जाती है। 

राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस नीति के तहत एक ही छत के नीचे से 45 दिन के अन्दर प्रमाण पत्र मिल जाते है। राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की है जबकि तीन लाख 90 हजार नौकरियां निजी उद्योगों में दी गई है। कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से हर साल 12 हजार युवा रोजगार के लिए तैयार किये जा रहे है। प्रदेश के 3600 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है। बिजली कम्पनियां भी लाभ में आ गई है। राष्टï्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्गों पर कोई भी रेलवे फाटक नहीं रहने दिया जायेगा। प्रदेश के सभी शिवधामों (श्मशानघाट) के रास्ते, चार दिवारी व शैड बनाने का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की दूसरी पारी के पांच सालों में सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस किया जायेगा। बीमार होने के कारणों को दूर करने के लिए वेलनेस सेंटर खोले जायेंगे। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का हर नागरिक निरोगी रहे। सरकार ने आयुर्वेद के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किये है। सरकार की जल ही जीवन योजना के तहत लक्ष्य रखा गया था कि 50 हजार हेक्टर क्षेत्र में धान की बिजाई न की जाये। 40 हजार हेक्टर के किसान सरकार की इस योजना पर सेहमत हुए है और उन्होंने धान की बिजाई न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गिरते भू-जल स्तर पर भी चिंता करना हरेक नागरिक की जिम्मेदारी है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पार्टी की अधारशिला संघर्ष और बलिदानों पर टीकी हुई है। यहां तक पहुंचने में पार्टी ने कई तरह के उतार चढाव झेले है। वर्ष 1984 में तब पार्टी को दो सीटे मिली थी तब भी अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी विचलित नहीं हुए थे। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जीत का रिकॉर्ड कायम किया है। पार्टी की विचाराधारा की वजह से ही अभूतपूर्व सफलता मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में भी धैर्य व विश्वास के साथ काम करना होगा। बराला ने कहा कि पहले परिवार तंत्र, लठ तंत्र व जाति तंत्र चलाया जाता था, लेकिन अब भाजपा ने राजनैतिक लोकतंत्र स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च सरकार व सर्वोच्च पार्टी बनाया जाना शेष है। प्रदेश को सर्वोच्च पर ले जाने के लिए धैर्य व विश्वास की जरूरत है। एक बड़ी टीम, दृष्टिï व दिशा हमारे साथ है। बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई को सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। पार्टी के आईटी प्रमुख अरूण यादव ने ऑनलाईन सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। 

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने लोसकभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत पर बैठक में अभिनंदन एवं धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि पीछले चुनाव में पार्टी की जीत का आंकड़ा 282 था जो बढक़र 303 हो गया है। यह सब मतदाताओं के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रत्येक हरियाणवीं के लिए स्वच्छ प्रशासन, पारदर्शिता व समान विकास की नींव को मजबूत करने में सफलता प्राप्त की है। पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां उपलब्ध करवाने से एक ईमानदार मुख्यमंत्री की छवि विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की मंजिल नहीं बल्कि एक पडाव है। भाजपा के लिए राजनीति समाज सेवा का साधन है। 

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है और ऐसी पंूजी दूसरे दलों के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाना आसान है लेकिन शिखर पर टिके रहना मुश्किल है। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिखर पर रहने का कार्य करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में प्रचंड जीत में हरियाणा का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जीत के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। 

केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारियां ने भी धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि भाजपा की सरकार ही आतंकवादियों को सबक सीखाने का कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत को एक महान राष्टï्र बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से मानसिकता में एक बड़ा बदलाव आया है। कार्यक्रम में सभी नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत किया गया।