इंडियन ऑयल द्वारा करवाई गई साईकलोथन, 100 से अधिक साईकलिस्टों ने लिया भाग हॉकी ओलम्पियन प्रभजोत सिंह और बलजीत सिंह सहित
चंडीगढ़, 10 जुलाई:
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ईंधन सुरक्षा के नारे अधीन साईकलोथन करवाई गई जिसमें 100 से अधिक साईकलिस्टों ने हिस्सा लिया। सुखना लेक से शुरू हुई यह साईकिल रैली सैक्टर 2, 11, 15, 16, 9 और 8 में से गुजऱती हुई वापस सुखना लेक में आकर समाप्त हुई। वापसी पर सभी हिस्सा लेने वालों को सर्टीफिकेट से सम्मानित किया गया।
इस साईकलोथन की विशेषता यह रही कि इसमें इंडियन ऑयल के उच्च अधिकारियों जनरल मैनेजर (एच आर) श्री सुनील कुमार नेगी, जनरल मैनेजर (सी एस आर) श्री अरुण खन्ना के अलावा हॉकी ओलम्पियन और अर्जुन अवार्डी प्रभजोत सिंह (सीनियर मैनेजर) और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बलजीत सिंह (बलजीत डडवाल) ने भी शामिल होकर युवा पीढ़ी को फिटनेस के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीनियर मैनेजर गीतू मेहन्दीरत्ता और ब्रांड अम्बैसडर गुरिन्दर सिंह भी उपस्थित थे।