महिला बनी करोड़पती सावन बंपर का डेढ़ करोड़ रुपए का पहला ईनाम सुमन प्रिया की झोली में
17 July, 2019, 9:22 pm

चंडीगढ़, 17 जुलाई:
पंजाब राज्य सावन बंपर-2019 के पहले ईनाम की विजेता खरड़ निवासी सुमन प्रिया जॉर्ज मसीह ने ईनामी राशि प्राप्त करने के लिए आज यहाँ पंजाब लाट्रीज़ विभाग में दस्तावेज़ जमा करवाए हैं।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सावन बंपर का ड्रा 8 जुलाई को लुधियाना में निकाला गया था, जिसमें डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए (कुल तीन करोड़) के पहले दो ईनाम टिकट नंबर ए-316460 और बी-331362 को निकले थे। इनमें से एक टिकट (ए-316460) सुमन ने खऱीदी थी।