कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा छत्तबीड़ और अन्य चिडिय़ाघरों के विकास प्रोजैक्टों के लिए 22 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था के आदेश

चंडीगढ़, 2 अगस्त:
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने महिन्द्रा चौधरी ज़ूलोजीकल पार्क छत्तबीड़ और राज्य के अन्य चिडिय़ाघरों के विकास के लिए 22 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
चिडिय़ाघरों के विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने छत्तबीड़ चिडिय़ाघर के नये एंट्री प्लाज़ा का रिमोट का बटन दबाकर उद्घाटन किया और इसको आम लोगों को समर्पित किया।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पक्षियों और जानवरों की विभिन्न पेंटिंगों को दर्शाता एक रंग-बिरंगा पोस्टर भी जारी किया जिसमें पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की गुरबाणी भी दर्ज है। यह पोस्टर श्री गुरु नानक देव जी के मनाए जा रहे 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित है। इसकी संकल्पना डा. कुलदीप कुमार आई.एफ.एस. पी.सी.सी.एफ. वाइल्ड लाईफ़-कम-चीफ़ वाइल्ड लाईफ़ वार्डन पंजाब द्वारा तैयार की गई है। यह सेवामुक्त पी.सी.सी.एफ. प्यारा लाल कलेर के विचारों पर आधारित है और इसकी पेंटिंगों का योगदान अतिरिक्त सचिव वित्त सुरिन्दर कौर वड़ैच द्वारा दिया गया है।
वन और वन्य जीव विभाग द्वारा पेश किये प्रस्तावित चिडिय़ाघर विकास प्रोजैक्टों के सम्बन्ध में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, अतिरिक्त मुख्य सचिव आवास एवं शहरी विकास, प्रमुख सचिव वित्त और प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय की मॉनसून सत्र के तुरंत बाद मीटिंग बुलाने के लिए कहा। उन्होंने वित्त मंत्री को यह सभी प्रोजैक्ट दो सालों में मुकम्मल किये जाने को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।
मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने इंटरएक्टिव डायनासोर्स पार्क स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह अपने किस्म का देश में पहला पार्क होगा जो छत्तबीड़ चिडिय़ाघर में सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी पर आधारित होगा। उन्होंने छत्तबीड़ में 5-10 एकड़ क्षेत्रफल में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए भी पेडा को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने छत्तबीड़ चिडिय़ाघर में विदेशी जानवरों को लाने के लिए बजट की व्यवस्था करने के लिए भी वित्त विभाग को निर्देश दिए।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जल्द ही अपने कैबिनेट साथियों के साथ छत्तबीड़ चिडिय़ाघर का दौरा करने में रूचि दिखाई।
मीटिंग में स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, ए.सी.एस. आवास निर्माण एवं शहरी विकास विन्नी महाजन, ए.सी.एस. वन डा. रौशन सुंकारिया, प्रमुख सचिव वित्त अनिरुद्ध तिवाड़ी, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय ए. वेनू प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, अतिरिक्त सचिव वन केशव हिंगोनिया, प्रिंसीपल चीफ़ कंजऱवेटर वन (वन्य जीव) डा. कुलदीप कुमार, चीफ़ कंजऱवेटर वन (वन्य जीव) बसंता राज कुमार और फील्ड डायरैक्टर छत्तबीड़ चिडिय़ाघर एम. सुधागर भी उपस्थित थे।