बीजेपी राज में विदेशों में देश का मान बढ़ा- महेन्द्र पांडे

6 July, 2018, 3:17 pm

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आगरा के सूर सदन में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का मान दुनिया में बढ़ाया है। कांग्रेस के राज्य में भ्रष्टाचार का राज्य था, मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त एलपीजी गैस और चूल्हा दिया, किसानों को लागत से डेढ़ गुना अधिक समर्थन मूल्य देने का काम किया। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर हम काम कर रहे है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, एक तरफ जहां मोदी जी और अमित शाह जी देश को साफ-सुथरी राजनीति दे रहे है, वहीं दूसरी तरफ राजनीति को गंदा करने के लिए बेमेल गठबंधन हो रहा है। 

डा0 पाण्डेय ने कहा कि आज देश में अटल जी ने जो सपने देखे थे, शिक्षा के विस्तार का वो आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश में पूरा किया जा रहा है। आज विदेशी छात्र भी हमारे देश में अध्यन के लिए आ रहे है। एक समय था उ0प्र0 में और मध्यप्रदेश में सर्वाधिक शिक्षा आगरा ही देता था, इतना बड़ा प्रबुद्ध केन्द्र है। भारतीय राजनीति में एक नया युग आया है, और इस युग के पीछे भी प0 दीनदयाल उपाध्याय जी और अटल बिहारी बाजपेयी जी के समृद्ध विचार के आधार पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। उसके पीछे पृष्ठ भूमि में आगरा की धरती रही है। अटल जी ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी। उनके कहे गये वचनों को अक्षर सह पालन हमारे यशस्वी, तेजस्वी, ओजस्वी अहर्निश परिश्रम करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को पूरी दुनिया में 21वीं सदी का भारत बनाने में लगे है। 

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर के विकास के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। वहीं कुछ पार्टियां परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचारवाद और अपराधवाद की राजनीति कर रही है। आज 20 राज्यों में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी की कुशल रणनीति और हमारे नेता के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकारें है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगरा के सूर सदन में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सामाजिक ताना-बाना को तोड़ा वो आज साम्प्रदायिकता की बात करते है। आजादी के बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 करोड़ लोगों को आवास देने और गरीबों के घर में गैस देने का काम किया है। जिन्होंने देश को तोड़ा पिछले 55 साल तक भ्रष्टाचार के कई कीर्तिमान स्थापित किये वह आज भ्रष्टाचार की बात करते है। अटल जी ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी होगी।

योगी आदित्यनाथ जी ने प्रबुद्ध वर्ग अपील की देश को दुर्जनों के बोलने से और करने से उतना खतरा नहीं है जितना प्रबुद्ध लोगों के चुप रहने से है। देश को बांटने वाले सामाजिक न्याय के नाम राग अलाप रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। सबको सुविधा-सबको सुरक्षा यह सरकार दे रही है। बीजेपी परिवारवाद की पार्टी नहीं है, यह राष्ट्रवाद की पार्टी है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री डा0 अनिल जैन, भूपेन्द्र यादव, राष्ट्र सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, आशोक कटारिया, गोविन्द नारायण शुक्ला, आगरा के सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, डा0 महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, रजनीकांत महेश्वरी, अश्वनी त्यागी आदि उपस्थित रहें।