‘जिन ढूंडा तिन पाइया’ के लेखक ओ.पी.सिंह की पुस्तक का विमोचन

31 August, 2019, 5:24 pm

चण्डीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि साहित्य हमारे समाज को जागृत करता है, इसलिए हर किसी को अपनी सुविधा अनुसार लेखन के प्रति रूझान रखना चाहिए। लेखक के मन की बात पुस्तकों के माध्यम से दूसरों से सुनने को मिलती हैं, जो लेखक को तो अच्छी लगती हैं ही, बल्कि समाज में गतिशीलता भी लाती हैं।
        मुख्यमंत्री आज यहां भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘जिन ढूंडा तिन पाइया’ के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे।


        उन्होंने कहा कि पुस्तकें लिखना एक सकून का कार्य होता है। इससे लेखक को स्वयं की सन्तुष्टि तो मिलती ही है, समाज निर्माण में उसके योगदान की पहचान भी होती है। उन्होंने कहा कि ओपी सिंह की गिनती एक अच्छे अधिकारियों में होती है। उन्होंने राहगिरी कार्यक्रम चलाकर पूरे प्रदेश में युवाओं को एक नई दिशा दी है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। उन्होंने पुस्तक के शीर्षक को सही बताते हुए कहा कि निश्चित रूप यह हर किसी को इस पुस्तक को पढऩे के लिए उत्साहित करेगा।