‘सर्व धर्म सम्मेलन’ के द्वारा स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को याद किया गया

31 August, 2019, 9:35 pm

चंडीगढ़, 31 अगस्त

 पंजाब के 12वें मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह, ने पंजाब की शान्ति और सदभावना के लिए बलिदान दिया, की याद  राज्य स्तरीय समागम करवाया गया। इस मौके पर स. बेअंत सिंह के पोते और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वर्गीय मुख्यमंत्री की तरफ से शुरू की गई विकास नीतियों और स्कीमों को आगे ले जाने का प्रण दोहराया, जबकि उनके दूसरे पोते और विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने अपने दादा जी के साथ बिताईं यादें याद की और उनके द्वारा दिखाईं नैतिक मूल्यों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने का प्रण भी लिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब की शान्ति और सदभावना के लिए स. बेअंत सिंह ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह की तरफ से एक निडर मुख्यमंत्री के तौर पर निभाई गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा और वह हमेशा सख्त और समर्पित नेता के तौर पर जाने जाते रहेंगे।

स. कोटली ने कहा कि स. बेअंत सिंह ने राज्य की एकता और भाईचारिक सांझ बहाल करने के लिए अथक योगदान डाला था और अब हम देश के सामाजिक आदर्शों को नुकसान पहुंचाने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि स. बेअंत सिंह ने चार दशक तक लोगों के हितों की रक्षा की और ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है। हमें आज उनके द्वारा दिखाऐ रास्ते पर चलने की ज़रूरत है।