बीजेपी ने पलवल विधानसभा  से शुरु किया  पन्ना प्रमुख पंजीकरण अभियान

1 September, 2019, 11:41 pm

पलवल, 01 सितम्बर। 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली में रिकार्ड तोड़ संख्या जुटाने के लिए भाजपा ने पन्ना प्रमुखों का पंजीकरण अभियान शुरु कर दिया है। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत रविवार को प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन और प्रदेश संगठनमंत्री सुरेश भट्ट ने पलवल विधानसभा के राजकीय वo  माo स्कूल शक्तिकेंद्र प्रमुख सतपाल कालड़ा व मण्डल अध्यक्ष एवं पालक सुरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में बूथ संख्या 73, पेज संख्या 18 के वोटर संख्या 417 पन्ना प्रमुख संजय सुपुत्र श्री चंद्रभान का पंजीकरण व सेल्फी लेकर करी। 

एक और जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये विजय संकल्प रैली का न्यौता दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तीन दिनों तक सभी मंत्री, विधायक, सांसद व पदाधिकारियों के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष, पालक और शक्तिकेन्द्र प्रमुख अपने-अपने बूथों पर तीन दिनों तक करीब तीन लाख पन्ना प्रमुखों का रैली के लिए पंजीकरण करेंगे और उनकों पन्ना व प्रवेशिका देते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करेंगे। भाजपा की ओर से इस अभियान को सेल्फी विद पन्ना प्रमुख का नाम दिया गया है।  तीन सितम्बर तक सभी शक्ति केंद्र पालक प्रमुख, पदाधिकारी व कार्यकर्ता पन्ना प्रमुखों के घर तक पहुंचकर उनका पंजीकरण करेंगे और उन्हें पन्ना प्रवेशिका देंगे।  

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतवाने में पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम रही थी। इस लिए भाजपा रोहतक में 8 सितम्बर को आयोजित होने वाली विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन पन्ना प्रमुखों से पन्ना लहरवा कर करवाना चाहती है। अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा भी मोदी को इन्ही पन्ना प्रमुखो से भाजपा दिलवाने वाली है। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा रोहतक में विजय संकल्प रैली में रिकार्ड तीन लाख पन्ना प्रमुखों लाने की कवायद में जुटी हुई है। इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला,शक्तिकेन्द्र प्रमुख सतपाल कालड़ा और मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।