हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में

12 September, 2019, 8:55 pm

 रोहतक :  विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में आ गई हैं ।     है l इसी बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने रोहतक में  नव नियुक्त विधानसभा प्रभारियों के साथ एक बैठक की । उन्होंने  विधानसभा प्रभारियों को  कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव को सुनियोजित ढंग से जीतने का पूरा उत्तरदायित्व आप सबके कन्धों पर है l  अबकी बार 75 पार का लक्ष्य आपको आपकी क्षमता के ही अनुसार दिया गया है क्योंकि जितना बड़ा लक्ष्य होगा उतना ही परिश्रम करने की प्रेरणा देता रहेगा l  सभी  विधानसभा प्रभारियों को अब अपना पूरा समय अपने विधानसभा क्षेत्र में लगाना है l चुनाव में विजय श्री के लिए चुनाव संचालन टोलीं  और चुनाव प्रबंधन टोली तैयार करनी है l उन्होने कहा कि विधानसभा प्रभारियों को इस प्रकार की व्यवस्था और सरंचना करनी है जिससे समाज के हर वर्ग की भागीदारी चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए लगे l 

संतोष ने कार्यकताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता परिश्रम का पर्याय है कोई भी चुनौती हो उसका सामना करने के लिए हर समय तैयार रहना भाजपा के कार्यकर्त्ता के स्वभाव का हिस्सा होता है l  प्रत्येक विधानसभा में मंडल प्रमुख  से बूथ प्रमुख  और बूथ प्रमुख  से पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्त्ता आगामी चुनाव के परिणाम तक आपनी भागीदारी को सुनिश्चित करके का काम करें l  

 हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ अनिल जैन ने  कहा कि  चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना योगदान होता है l  पिछले पांच वर्षो की सरकार की उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक ले करके जाने की पूरी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओ के बलबूते ही संभव है  l  उन्होंने आगे कहा कि  सभी विधानसभा प्रभारियों को अपने उत्तरदायित्व का भलीभांति ज्ञान है कि उनको विधानसभाओं में जाकर क्या क्या व्यवस्थाएं करनी है l आपका काम आज और अभी से शुरू होता है l विधानसभा क्षेत्र में सभी  कामों को चिंता प्रभारियों को ही करनी है l    

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने  कहा कि   हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में इतनी बड़ी रैली आज तक नहीं हुई l  जिस परिश्रम और निष्ठा से आप सब कार्यकर्ताओं ने जनआर्शिवाद यात्रा और प्रधानमंत्री  की रैली को सफल बनाया है उसी तरह विधानसभा चुनाव की सफलता का कार्यभार भी आपको ही करना है l विधानसभा चुनाव में आप सब किंगमेकर की भूमिका में है l  11 सितम्बर से 14 सितम्बर तक चलने वाले जन सम्पर्क अभियान में भी विधानसभा प्रभारियों की अहम भूमिका है l   इसमें  राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी  डॉ अनिल जैन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री  संदीप जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित थे l भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद बी एल संतोष का यह हरियाणा का पहला प्रवास था