दो दिन का सघन महाजनसम्पर्क अभियान चलाएगी भाजपा : भट्ट

13 September, 2019, 7:11 pm

 रोहतक,13 सिंतबर ।बीजेपी ने प्रदेश में  तीन दिनों  का महाजनसंपर्क अभियान चलाया  हुआ है ।  इस अभियान को अधिक गति प्रदान करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने  टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के 181  सदस्यों, सभी विधानसभाओ के 1973 शक्तिकेंद्र पालकों और 3175 शक्तिकेंद्र प्रमुखों से  विचार विमर्श किया l

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस महाअभियान में सांसद, विधायकों से लेकर बूथ स्तर से पन्ना प्रमुख तक के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है । भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार और व्यक्ति इस महाजनसंपर्क अभियान में न छूटे l जन संपर्क अभियान में विधानसभा प्रभारियों की भी विशेष भूमिका रहने वाली है l विधानसभा चुनाव में नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी किंगमेकर की भूमिका में रहेंगे l  भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए लगे l कोई व्यक्ति, कोई परिवार, कोई वर्ग इस महायज्ञ में आपनी आहुति डाले बिना न रहे l     

 

सुभाष बराला ने कहा कि जनता से संपर्क को भी एक अभियान की तरह करना यह हमारा काम है l भाजपा  सबसे मजबूत पार्टी है , हमारा कार्य करने का अपना सबसे अलग तरीका है । हम जब सत्ता में नहीं थे, तब भी लोगों से घर-घर जाकर मिल रहे थे। और आज सत्ता में है तब भी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और सरकार के विकास कार्यों को और जनकल्याणकारी नीतियों को महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचा रहे हैं । उन्होंने कहा कि जब हम प्रदेश में ज्यादा  मजबूत नही थे तब भी हमारा जनसंपर्क अभियान चलता था और आज हम सत्ता में है , तब भी हम प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं यह भारतीय जनता पार्टी का कार्य करने का अलग तरीका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार छवि के कारण लोगों में यह इच्छा जागी है कि प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी रहे और हम जनता के सहयोग से दोबारा से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाएंगे।