हरियाणा को प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने का अभियान शुरू

17 September, 2019, 7:43 pm
 

चंडीगढ़, 17 सितम्बर। हरियाणा पलास्टिक मुक्त प्रदेश बनेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन  पर बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्लास्टिक मुक्त हरियाणा अभियान की शुरूआत की। टोहाना मंडी में पहुंचकर  अध्यक्ष ने  लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत को सार्थक करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। 

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सुभाष बराला ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने टोहाना  मंडी में पहुंचकर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने मंडी में हर व्यक्ति को कपड़े का थैला वितरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि भाजपा  कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में घर-घर जाकर संकल्प-पत्र पहुंचाने के साथ आमजन को प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करेंगे । 

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता के जरिये जनता की सेवा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल के कार्यकाल में आमजन से जुड़ी हर समस्या को मन बात में सांझा किया, जिसका असर भी देखने को मिला। खासकर योग को पूरी दुनिया ने अपनाया। अब प्रधानमंत्री ने हर घर तक जल व प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश सरकार इन दोनों संकल्पों पर काम कर रही है और आमजन से भी आह्वान किया जा रहा है। जनसंकल्प से ही इस मुहिम को सफल बनाया जा सकता है। भाजपा का हर कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने बारे जागरूक करेगा। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा मिशन-75 के लक्ष्य को संकल्प के रूप में लेकर चल रही है। हर कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में जुटा हुआ है। खासकर पन्ना प्रमुख व बूथ प्रमुख अपने बूथ को मजबूत कर भाजपा की जीत के आधार को मजबूत कर रहे हैं।